उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में देर रात बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बारातियों से भरी वैन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमे 5 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां बारातियों से भीर एक वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार देवा के सैयहारा गांव स्थित किसान पथ पर यह हादसा हुआ है।
ओमनी वैन में बारातियों से भरी वैन को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को गंभीर चोट आई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार हरदोई जिले के अतरौली के रहने वाले नंदलाल अपने बेटे पुष्पेंद्र की बरात कोतवाली नगर के गदिया स्थित मादरपुर के चंद्रिका की बेटी लक्ष्मी से विवाह के बाद वापस आ रहे थे।
दूल्हे पुष्पेंद्र की गाड़ी आगे चल रही थी, जबकि पीछे दूल्हे के बड़े पिता बैजनाथ, उनका बेटा सनी, मौसी कममलेश, बेटी जोतिशा, चंद्रप्रभा सहित 8 लोग वैन मे सवार थे। गाड़ी को रवि चला रहा था।
इसी दौरान सैयहारा में किसान पथ पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी। जिसके बाद वैन के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे के बाद ट्रक सवार ट्रक सहित फरार हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications