UP News: पत्नी के थे दूसरे युवक से अवैध संबंध, नहीं मानी पति की बात तो उठाया बांका और काट दी गर्दन
UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक खौफनाक मामला सामने आया है। बाराबंकी में एक पति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध से नाराज होकर बांके से गर्दन काटकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह सिर हाथ में लटका कर थाने पहुंच गया।
शख्स के घर के बाहर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई है। इस घटना की चर्चा पूरे गांव में हो रही है। लोग पति द्वारा उठाए गए ऐसे कदम को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुटी है।

यह पूरी घटना बाराबंकी जनपद के बसारा गांवी की है। गांव में अनिल कन्नौजिया अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि अनिल की शादी कुछ साल पहले वंदना (24) नामक युवती से हुई थी।
अनिल का अरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी किसी दूसरे शख्स से बात करती है। उसके बाद उसने अपनी पत्नी को काफी समझाया लेकिन उसके आचारण में सुधार नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अनिल को एक पत्र मिला। पत्र उसकी पत्नी के प्रेमी द्वारा लिखा गया था। पत्र देखने के बाद अनिल को गुस्सा आ गया। प्रेम पत्र के बारे में उसने पत्नी से पूछताछ की तो दोनों में कहासुनी होने लगी।
इसी बात से गुस्साए अनिल ने बांका उठाया और पत्नी की गर्दन काट दी। उसने बांके से पत्नी का गर्दन शरीर से अलग कर दिया और फिर पत्नी का कटा हुआ सिर हाथ में लटकाते हुए कमरे से बाहर निकला।
पति के हाथ में पत्नी का सिर देखकर गांव वाले कांप उठे। अनिल अपनी पत्नी वंदना का सिर लेकर आगे बढ़ा तो घर वाले उसके घर की तरफ दौड़े। इधर पुलिस ने थाने पहुंचने से पहले पति को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए पति से पूछताछ करने के बाद पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध संबंध के चलते पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। आरोपी पति को गिरफ्तार किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications