घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला युवती का शव, गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप

बाराबंकी। बाराबंकी जिलें में घर के अंदर एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शरीर पर चोट के निशान ना मिलने पर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

girl found dead in home under suspicious circumstances

घर पर अकेली थी युवती

मामला बाराबंकी जिले में कोठी थानाक्षेत्र का है। एक किसान परिवार ने बताया कि वह सभी लोग खेत में धान रोपने गए थे। घर पर उनकी बेटी रुकी हुई थी। इसी बीच सोनू नाम का एक शख्स उनके घर पहुंचा, उसके साथ एक अन्य युवक भी था। पीड़ित परिवार के अनुसार, सोनू के साथ उनकी बेटी की शादी की बातचीत चल रही थी। जब रात तो सभी लोग घर लौटे तो मेनगेट खुला पड़ा था। अंदर पहुंचने पर बेटी का शव आंगन में पड़ा देख कोहराम मच गया। देखते ही देखते आसपास के लोग जुट गए। पीड़ित परिवार ने घर आए सोनू और उसके साथी पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है।

girl found dead in home under suspicious circumstances

जांच के बाद होगी आगे कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले थे। परिवारीजनों के आरोपों के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट और परिवारीजनों के तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+