बाराबंकी: टूरिस्ट बस और बोलेरो की भिड़ंत में चार लोगों की मौत, महिला की डिलिवरी कराकर वापस आ रहा था परिवार
बाराबंकी। बाराबंकी में देर रात टूरिस्ट बस और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह हादसा बड्डूपुर थाना क्षेत्र के त्यागी दास कुटी के पास हुआ हादसा। सभी मृतक एक ही परिवार के थे और सीतापुर जिले के रेउसा गांव के निवासी थे। बोलेरो सवार परिवार लखनऊ से महिला की डिलीवरी कराकर वापस अपने घर आ रहा था। बस सीतापुर की तरफ से सतसंग के लोगों को जनपद महराजगंज ले जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक, महमूदाबाद से आ रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने इतनी तेज टक्कर मारी कि बोलेरो सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चौथे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एम्बुलेंस और पीआरवी के जवान भी मौके पर पहुंचे। कई घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद बोलेरो से बाहर निकाला जा सका।
बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि बोलेरो सवार रामभूषण, कमलेश, कौशल, चालक रमेश पुत्र फत्तू, गुड्डी पत्नी रामकुमार, कमला पत्नी हरद्वारी, एक अन्य महिला (नाम अज्ञात), एक बच्ची उम्र लगभग 4 वर्ष एवं एक नवजात शिशु 8 दिवस गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय पुलिस, पीआरवी और एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए पीएचसी फतेहपुर बाराबंकी और पीएचसी महमूदाबाद सीतापुर ले जाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications