बाराबंकी: मुंबई से लौटे बेटे को पिता ने उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

बाराबंकी। कोरोना महामारी के चलते देश में लागू लॉकडाउन के दौरान क्राइम ग्राफ काफी तेजी से नीचे गिरा था, लेकिन अब जैसे-जैसे लॉकडाउन में छूट मिल रही है तो आपराधिक वारदातें भी तेजी से बढ़ रही हैं। बाराबंकी में भी एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है, जहां टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सीकरी जीवल गांव में एक पिता ने अपने ही बेटे को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, अफरुद्दीन एक महीने पहले ही मुंबई से वापस अपने घर आया था। पुलिस ने मौके से मृतक बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पिता रमजान को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Recommended Video

    बाराबंकी: मुंबई से लौटे बेटे को पिता ने उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप
    father killed his son who returned from mumbai in barabanki

    एक महीने पहले मुंबई से लौटा था बेटा

    बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सीकरी जीवल गांव का पूरा मामला है। जहां पुलिस को जानकारी मिली कि एक युवक की हत्या कर दी गई है। एसपी ने बताया कि युवक की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। वह एक महीने पहले ही मुंबई से अपने घर आया था। जांच पड़ताल में पता चला कि उसकी हत्या विवाद के चलते उसके अपने ही पिता ने की है। पुलिस ने मौके से पिता को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    प्रयागराज में मां ने की बेटे की हत्या

    उधर, प्रयागराज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक मां ने अपने ही 5 साल के बेटे को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब उन्होंने महिला के खून से सने हाथ देखे। परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दिल दहला देने वाली इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल फावड़ा बरामद कर लिया है। बताया गया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+