बाराबंकी की सुमली नदी में नाव पलटने से 3 बच्चों की मौत और कई लापता, 35 लोग थे सवार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बड़ी खबर सामने आई है जिसमे नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई है और कई लोग अभी भी लापता हैं। जानकारी अनुसार दंगल देखने जा रही ग्रामीणों से भरी नाव सुमली नदी में पलट गई। नाव में सवार होकर करीब 35 लोग नदी पार कर रहे थे जिनमें से अधिकांश तैरकर बाहर आ गए हैं या फिर उन्हें बचा लिया गया है। अचानक संतुलन बिगड़ने से नाव नदी में पलट गई। पूरी घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में बैराना मऊ मझारी गांव की सुमली नदी की बताई जा रही है।

Boat capsize in Barabanki Sumli river 3 children died and many missing

यह हादसा उस समय हुआ जब एक नाव में 35 लोग सवार होकर नदी पार कर अपने घरों को लौट रहे थे। ज्यादा लोगों के सवार होने से अचानक नाव का संतुलन बिगड़ा और नाव पलट गई। नाव पलटने से कई लोग डूब गए जिनमें से 3 बच्चों के शव अभी तक निकाले जा चुके हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और बचाओ अभियान अभी जारी है।

Boat capsize in Barabanki Sumli river 3 children died and many missing

स्थानीय गोताखोरों के अनुसार 'हम लगातार गोता लगा रहे हैं, 6 राउंड में 5 बच्चे अभी तक निकल चुके हैं लेकिन अभी भी लग रहा है कि 2-4 बच्चे बाकी हैं। हर वर्ष यहाँ मेला होता है और अनुमति के साथ होता है। यह दुर्घटना पहली बार यहाँ हुई है। बता दें इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे स्थानीय गोताखोर एक किशोरी को नदी से निकालते दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+