भाजपा नेता ने बाराबंकी में वोट मांगते हुए मुस्लिमों पर दिया विवादित बयान

Barabanki news, बाराबंकी। बाराबंकी लोकसभा सीट से प्रत्याशी उपेंद्र सिंह रावत के नामांकन से पहले आयोजित सभा में मंच से बोलते हुए बीजेपी नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने मुस्लिमों को लेकर एक बार फिर बेहद विवादित बयान दिया है। रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने सभा में खुलेआम मुसलमानों को धमकी देने के अंदाज में कहा कि चीन से मशीन मंगवाकर 10-12 हजार मुस्लिमों की शेविंग कराई जाएगी। शेविंग करवाकर सारे मुस्लिम हिंदू धर्म में शामिल हो जाएं।

हिंदुओं को एक होनी की जरूरत

हिंदुओं को एक होनी की जरूरत

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पांच सालों के अपने कार्यकाल में मुस्लिमों के मनोबल को तोड़ने का काम किया है। उन्होंने मंच से कहा कि मुस्लिमों की नस्लों को बर्बाद करने के लिए मोदी को चुनने की जरूरत है, क्योंकि पाकिस्तान के बंटवारे के बाद भी मुस्लिम भारत में जनसंख्या बढ़ाकर वोट के माध्यम से सत्ता हथियाने में लगे हैं। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि जाति-धर्म छोड़कर देश के हिंदुओं को एक होनी की जरूरत है।

बीजेपी नेता विनय कटियार मंच पर थे मौजूद

बीजेपी नेता विनय कटियार मंच पर थे मौजूद

जिस समय रंजीत बहादुर श्रीवास्तव मंच से यह बयान दे रहे थे, उस समय बीजेपी नेता विनय कटियार समेत जिले के विधायक और तमाम नेता मौजूद थे। बता दें कि रंजीत बहादुर श्रीवास्तव अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में आते रहे हैं।

पहले भी दे चुके हैं धमकी

पहले भी दे चुके हैं धमकी

इससे पहले भी उन्होंने नगर पालिका चुनाव के प्रचार में अपनी पत्नी के लिए आयोजित सभा में खुलेआम मुसलमानों को धमकी देते हुए कह था कि अगर मुसलमानों ने वोट नहीं दिया तो नतीजे भुगतने के लिए वो तैयार रहें। उसके लिए वो खुद जिम्मेदार होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+