Barabanki Encounter: यूपी के तीन जिलों में करता था वारदात, पुलिस को लंबे समय से थी तलाश, ऐसे हुआ गिरफ्तार
Barabanki Encounter: उत्तर प्रदेश की बाराबंकी जनपद में शुक्रवार की देर रात पुलिस और सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाश के ऊपर बाराबंकी के साथ ही प्रतापगढ़ और सीतापुर में 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश की एक सहयोगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया की चेकिंग के दौरान रोके जाने पर बदमाश पुलिस टीम पर फायर करके भाग रहे थे। जवाबी कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

रोकने का इशारा करने पर चला दिया गोली
बताया जा रहा है कि बाराबंकी जनपद के बड्डूपुर थाने की पुलिस और सर्विलांस टीम शुक्रवार की रात्रि में थाना क्षेत्र के भगौली गांव में वांछ्ति अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए।
पुलिस टीम ने युवकों को देखकर उन्हें रुकने का इशारा किया तो युवक पुलिस के ऊपर फायरिंग करते हुए भागने लगे। उसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी की। बावजूद इसके बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की जाती रही।
उसके बाद पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई गई। गोली एक शख्स के पैर में जाकर लगी और वह गिर पड़ा। उसके बाद पुलिस सत्कार उसके पास पहुंची। इसके अलावा वहां से भाग रहे उसके एक साथी को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
पूछताछ करने पर बदमाश द्वारा अपना नाम रिंकू कोरी बताया गया जो सीतापुर जनपद के तंबौर थाना क्षेत्र के सिसैया गांव का निवासी है। इसके अलावा दूसरे ने अपना नाम श्रीपाल राजपूत बताया जो सीतापुर जनपद के रामपुर मथुरा थाने के असईपुर का निवासी है।
तीन जनपदों में तर्ज हैं आपराधिक मुकदमें
पुलिस द्वारा बताया गया कि पकड़े गए बदमाश रिंकू कोरी के खिलाफ सीतापुर, बाराबंकी और प्रतापगढ़ में 20 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। काफी समय से पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी और वह फरार था। ऐसे में उसके ऊपर 20000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पकड़े गए बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications