Barabanki Accident: दो कारों और ई-रिक्शा के बीच हुई भीषण टक्कर, पांच लोगों ने तोड़ा दम
barabanki accident news: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सामने आई है। यहां दो कारों और ई-रिक्शा की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ महमूदाबाद मार्ग पर हुआ है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

वहीं, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवा दिया है। अभी तक पांच की मौत की पुष्टि की गई है। दुर्घटना की खबर मिलते ही जिला मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
उनके साथ देव, बड्डूपुर, कुर्सी, फतेहपुर, जहांगीराबाद और सतरिख थानों के पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने स्थिति को संभाला और बचाव कार्य में मदद की।
एसपी दिनेश कुमार सिंह ने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि टक्कर देर रात हुई। उन्होंने बताया कि दो कारों के बीच हुई शुरुआती टक्कर के बाद एक ई-रिक्शा भी टकरा गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि घायल तड़प रहे थे।
वहीं, दुर्घटना में शामिल एक कार सड़क से उतरकर पास के तालाब में गिर गई थी। बचाव दल ने उसे निकालने के लिए तुरंत कार्रवाई की। गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा देखभाल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications