बैंगलोर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

World Population Day: हर 52 मिनट पर देश में गूंजती है किलकारी, 2030 में होगा 'विस्फोट'

By Mayank
Google Oneindia News

population-day-mayank
बेंगलोर। मयंक दीक्ष‍ित- विश्व जनसंख्या दिवस कहकर हम सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त जरूर कर रहे हैं पर इस दिन के पीछे इतिहास की कई छिटपुट यादें आधुनिकता के झरोखों से झांक रही है। 1987 में आज ही के दिन दुनिया की आबादी ने पांच अरब का आंकड़ा छुआ था।

यही तारीख वही थी जिसे संयुक्त राष्ट्र ने हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। 11 जुलाई 1987 से हर साल दुनिया भर में विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाने वाला दिन दुनिया की आबादी के बदलते रूझानों को देखने का ऐतिहासिक मौका भी होता है।

भारत और चीन समेत दुनिया के कई विकासशील और विकसित देश बढ़ती जनसंख्या पर पैनी नज़र रखने लगे हैं। विकासशील देश अपने लोगों की जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों के बीच एक बेहतर कंट्रॉल चाहते हैं। विकास की राह पर आगे बढ़ने की कोशिश में लगे देशों के लिए आबादी का तेजी से बढ़ना आज एक ग्लोबल इश्यू बन चुका है।

एश‍ियाई देशों पर बढ़ रहा बोझ-

आज विश्व भर में एशियाई देश ही दुनिया की ज्यादातर आबादी का बोझ उठा रहे हैं। बढ़ती जनसंख्या से पैदा होने वाले खतरों के बारे में लोगों को जागरुक बनाने की कोशिश में साल का यह खास दिन अपने आप में अद्भुत दिशा देने को प्रेरित करता है। आंकड़ों की मानें तो केवल भारत में हर मिनट 25 बच्चे पैदा होते हैं।

यह संख्या सिर्फ अस्पतालों में पैदा हुए बच्चों की है व कई ऐसे भी आंकड़े हैं जो आध‍िकारिक तौर पर पुष्ट नहीं हो सके हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर भारत ने अपनी तेजी से बढ़ रही जनसंख्या की दर कम करने के लिए जल्दी कुछ ठोस कदम नहीं उठाए तो 2030 तक वह विश्व में सबसे बड़ी आबादी वाला देश कहलाएगा। फिर इस विशाल जनसंख्या को विकास की रफ्तार देना चुनौती होगी।

Comments
English summary
World Population Day inspire us to control birth rates for better growth
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X