मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा को रोकने के लिए हिजाब विवाद एक सोची समझी साजिश- मुख्तार अब्बास नकवी

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कर्नाटक हिजाब विवाद एक सोची समझी साजिश है और इसका उद्देश्य मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा को रोकना है।

नई दिल्ली, 13 फरवरी। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कर्नाटक हिजाब विवाद एक सोची समझी साजिश है और इसका उद्देश्य मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा को रोकना है। उन्होंने कहा कि लेकिन ये लोग अपने उद्देश्य में कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि यह उनका संवैधानिक अधिकार है, लेकिन उनके कर्तव्यों का क्या?

Mukhtar Abbas Naqvi
हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक में सभी स्कूल-कॉलेजों को 16 फरवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। यह मामला कर्नाटक हाईकोर्ट में है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा है कि जब तक इस मामले पर फैसला नहीं आ जाता तब तक स्कूल-कॉलेज में कोई हिजाब पहनकर नहीं आएगा।

यह भी पढ़ें: बिहार में सभी तरह की कोरोना पाबंदियां खत्म, सीएम नीतीश कुमार ने किया ऐलान

क्या है मामला
इस विवाद की शुरुआत तब हुई, जब गवर्नमेंट पीयू कॉलेज फॉर विमेन में 6 छात्राओं को हिजाब पहन कर आने से रोक दिया गया। छात्राओं ने कॉलेज के फैसले को मानने से इंकार कर दिया और हाईकोर्ट में कॉलेज के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+