बेंगलुरू में स्कूली छात्राएं आपस में भिड़ीं, एक दूसरे के बाल नोंचे, जमकर की मारपीट, वीडियो वायरल
बेंगलुरू, 18 मई। शिक्षण संस्थानों में छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है और उनसे उम्मीद की जाती है कि वह ना सिर्फ स्कूल बल्कि बाहर भी अपने जीवन में इस अनुशासन को बनाकर रखेंगे। लेकिन बेंगलुरू के एक स्कूल में छात्राओं के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। स्कूल के ठीक बाहर ही स्कूली ड्रेस में छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। वीडियो मे देखा जा सकता है कि छात्र एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं और एक दूसरे को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं।

बेंगलुरू स्थित सेंट बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल की छात्राओं को एक दूसरे केसाथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। ये एक दूसरे के बाल खींच रही हैं। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस चौकाने वाली घटना का वीडियो जो वायरल हो रहा है उसमे देखा जा सकता है कि बच्चों के माता-पिताभी इस हिंसक झड़प में शामिल हैं। छात्र हाथ में डंडे भी लिए हैं और एक दूसरे को मार रहे हैं।
घटना के चश्मदीदों का कहना है कि इस घटना में कई लोगों को चोट आई है। हालांकि अभी तक इस मारपीट की वजह सामने नहीं आई है, ना ही स्कूल की ओर से इस बाबत कोई बयान जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications