कर्नाटक: बूथ गेट देर से खोलने पर टोल कर्मचारी की हत्या, सहयोगी की हालत गंभीर
कर्नाटक के बिदादी शहर में टोल गेट खोलने में देरी के कारण कुछ अज्ञात हमलावरों ने टोल कर्मचारी की पीट पीटकर हत्या कर दी। वहीं, एक सहयोगी की हालत गंभीर बनी हुई है।

कर्नाटक के एक शहर में बूथ बैरियर खोलने में हुई देरी के कारण टोल प्लाजा के 26 वर्षीय एक कर्मचारी की हत्या कर दी गई। राजधानी बेंगलुरु से 35 किलोमीटर दूर रामनगर के बिदादी शहर में अज्ञात हमलावरों में हॉकी स्टिक से टोल प्लाजा कर्मचारी और उनके सहयोगी पर हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि रविवार को रात करीब 10 बजे एक कार में चार लोग मैसूर की ओर जा रहे थे। जब वे टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो टोल बूथ बैरियर उठाने में देरी को लेकर उनकी टोल कर्मचारी पवन कुमार से बहस हो गई। ये बहस कुछ ही देर में हाथापाई में तब्दील हो गई।
पुलिस ने आगे बताया कि स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मारपीट खत्म करने को कहा। उसके बाद आरोपी कुछ मीटर आगे जाकर रुक गए। जैसे ही रात 12 बजे टोल कर्मचारी पवन कुमार और उनके सहयोगी मंजूनाथ खाना खाने के लिए निकले। आरोपी हमलावरों ने हॉकी स्टिक से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, आरोपी मौके से तुरंत फरार हो गए। वहीं, पुलिस का इस मामले में कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications