Google में इंटरव्यू क्रेक करने वाला शख्स 'किरायेदार इंटरव्यू' में हुआ फेल, पोस्ट में बताया क्यों हुआ ऐसा?
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें शख्स ने बेंगुलरू में किराए का घर लेने के समय दिए गए इंटरव्यू में फेल होने का अनुभव साझा किया है।

नौकरी लगने के बाद एक नए शहर में जाना और वहां बसने तक में बहुत सारे आश्चर्य और अनुभव होते हैं। कुछ शहर आपको सबसे तेजी से अपने खुशनुमा मौसम और खूबसूरती के कारण प्रभावित करता है उनमें नंबर वन पर कोई मेट्रो शहर है तो वो बेंगलुरू है तो इसमें अतिश्योक्ति नहीं होगी। हालांकि इंटरनेट पर इस शहर से जुड़ी ऐसी कहानियां वायरल हो रही है जिसमें शख्स ने आईटी सिटी बेंगलुरू में अपना धर तलाशने की स्टोरी शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ज्यादातर रहने के लिए जगह खोजने के बारे में हैं।

किरायेदार के इंटरव्यू में असफल हो गया
इस शख्स ने लिंक्डइन पोस्ट पर अपनी बात शेयर की है। इस शख्स की पोस्ट को पढ़कर हर कोई हैरान हो रहा है। शख्स ने बताया कि उसने गूगल जैसी इंटरनेशनल कंपनी में इंटरव्यू क्रैक किया लेकिन बेंगलुरू में एक किरायेदार के तौर इंटरव्यू दिया उसमें असफल हो गया ।
इंटरव्यू का अनुभव को लिंक्डइन पर शेयर किया
जी हां आपने सही सुना रिपु दमन भदौरिया नाम के शख्स ने बेंगलुरू में घर ढूढ़ने के दौरान दिए गए इंटरव्यू का अनुभव को लिंक्डइन पर शेयर किया है। जी हां आपने सही सुना रिपु दमन भदौरिया नाम के शख्स ने बेंगलुरू में घर ढूढ़ने के दौरान दिए गए इंटरव्यू का अनुभव को लिंक्डइन पर शेयर किया।

शख्स ने बताया क्यों मुश्किल था किराए पर घर ढूढ़ना?
रिपु दमन भदौरिया ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने गूगल के लिए एक इंटरव्यू क्रैक किया लेकिन बेंगलुरु में एक किरायेदार के इंटरव्यू में असफल रहे! पिछले साल (2022), जब मैं सिएटल से बैंगलोर वापस आ गया, तो मैंने किराए के लिए एक अच्छी जगह की तलाश की, लेकिन कोविड के बाद की अधिक मांग बढ़ने के कारण यह बेहद मुश्किल था।
Google की तुलना में क्यों कठिन था किराएदार वाला इंटरव्यू
उन्होंने आगे लिखा किराए पर घर की मांग को देखते हुए कई अपार्टमेंट मालिकों ने संभावित किरायेदारों का इंटरव्यू लेना शुरू कर दिया था। मैं भी चौकन्ना हो गया था क्योंकि मैं अपने पहले किरायेदार के इंटरव्यू में बुरी तरह विफल रहा था। वह मेरे लिए आत्मजागृति वाला पल था क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि Google की तुलना में ये अधिक कठिन इंटरव्यू था।
शख्स के लिए उसकी बेहतरीन नौकरी ही बनी मुसीबत?
इसके बाद भदौरिया ने किराएदार के इंटरव्यू को क्रैक करने के लिए हैक करना जारी रखा। मकान मालिक प्रतिक्रिया साझा करने में ट्रांसपेरेंट थे कि उनका मानना था कि यह देखते हुए कि मैं Google के लिए काम करता हूं, इसलिए मैं बेंगलुरू में जल्द घर खरीदने की संभावना रखता हूं। उन्होंने आगे लिखा मैंने कभी नहीं सोचा था कि Google में काम करना इतना नुकसानदेह हो सकता है।
लोग शेयर कर रहे अपने अनुभव
इस पोस्ट को हजारों की संख्या में लाइक्स और कई रिएक्शन मिल रहे हैं लोगों ने बेंगलुरु में भी अपना बेंगलुरू में घर ढूढ़ने का अनुभव शेयर कर रहे हैं।
-
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल












Click it and Unblock the Notifications