बेंगलुरु में धड़कते हुए दिल के लिये खाली कर दी सड़क
बेंगलुरु। बन्नरगट्टा रोड पर स्थित अपोलो अस्पताल में एक मरीज के दिल की सारी नलियां ब्लॉक हो चुकी थीं। डॉक्टरों के पास केवल एक ही चारा था- हार्ट ट्रांसप्लांट। तभी पता चला कि मैसूर के अपोलो अस्पताल में एक महिला है, जिसका ब्रेन डेड हो चुका है। कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो जायेगी। परिजनों की इजाजत पर महिला का दिल डॉक्टरों ने निकाल लिया और बेंगलुरु के लिये चल पड़े।
पढ़ें- 81 साल की महिला के लगाया गया गाय का दिल
शरीर से निकलने के बाद एक धड़कते हुए दिल के लिये अगले तीन घंटे तक जीवित रहना आसान नहीं था। और सबसे कठिन था दिल को सही समय पर गंतव्य स्थान तक ले जाना। बेंगलुरु पुलिस के क्या कहने। उसने यह कठिन कार्य भी कर दिखाया। फेसबुक पर एक अपील संदेश पोस्ट किया और सभी से अनुरोध किया कि मैसूर रोड के किंगेरी से सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाली बन्नरगट्टा रोड को खाली कर दें।
फिर क्या था। दोपहर 2:40 बजे डॉक्टरों की टीम धड़कते हुए दिल को लेकर एंबुलेंस में बैठ गई। इस दिल को शाम 4:30 बजे के पहले-पहले किसी भी हालत में अस्पताल पहुंचाना था। हाईवे होने के कारण किंगेरी तक पहले ही रास्ता साफ था, लेकिन किंगेरी से अस्पताल तक एंबुलेंस को पहुंचने में पुलिस ने बड़ी मदद की। पूरा रास्ता खाली कर दिया गया और ठीक 4:28 बजे एंबुलेंस अपोलो अस्पताल पहुंच गई।
गौरतलब है कि इससे पहले भी बेंगलुरु पुलिस हार्ट, लीवर, किडनी, आदि को सही समय पर पहुंचाने में मद कर चुकी है।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान













Click it and Unblock the Notifications