Leopard: बेंगलुरु में तेंदुए को पकड़ने के लिए मारी गोली, इलाज के दौरान मौत, लोगों का फूटा गुस्सा
Bengaluru Leopard Shot: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 4 दिन से घूमकर लोगों के अंदर दहशत फैला रहे तेंदुए का डर आखिरकार खत्म हो गया। हालांकि तेंदुए के खौफ का ऐसा दर्दनाक अंत होगा, ये किसी ने नहीं सोचा था। बेंगलुरु में पकड़े गए तेंदुए को आक्रामक होने पर गोली मारी दी गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
इधर तेंदुए की मौत के बाद पशु प्रेमियों का अधिकारियों के रवैए को लेकर गुस्सा फूट पड़ा। लोग तेंदुए को पकड़ने की वीडियो शेयर करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

दरअसल, बेंगलुरु की सड़कों पर पिछले कुछ दिनों से घूम रहे तेंदुए की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वन अधिकारियों के घायल होने के बाद तलाशी अभियान के दौरान उसे पकड़ने के लिए गोलियां चलाई गईं। इसके बाद बेसुध तेंदुए को पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
The leopard that was found roaming around in Bengaluru, has been KILLED… meaning to capture it, officials shot the leopard- terribly shoddy operation! pic.twitter.com/dw2V2z1RqC
— Akshita Nandagopal (@Akshita_N) November 1, 2023
वहीं बेंगलुरु सर्कल के सीसीएफ लिंगराजा ने कहा, "तेंदुए ने डॉ. किरण और एक अन्य अधिकारी पर हमला किया। उन्हें गंभीर चोटें आईं। मुख्य वन्यजीव वार्डन ने जंगली जानवर को मारने के लिए गोली चलाने की अनुमति दी थी।"
Recommended Video
मालूम हो कि बेंगलुरु के कुडलू गेट इलाके में सघन तलाशी अभियान के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया था। व्हाइटफील्ड के पास कुडलू गेट इलाके में तेंदुए की कई तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई थी। शनिवार कोरात को बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास सिंगसंद्रा इलाके में तेंदुए को देखा गया था। जहां सीसीटीवी फुटेज में दो आवारा कुत्तों का तेंदुए का पीछा करते हुए दिखाया गया है। जिसके बाद वन अधिकारी और पुलिस टीमें तैनात कर दी गईं और उसे पकड़ने के लिए वन विभाग ने चार पिंजरे लगाए थे।
Heart breaking 💔🥺😐
— Karnataka Weather (@Bnglrweatherman) November 1, 2023
The Leopard 🐆 that was caught in #Bengaluru is dead. It is being speculated that a strong tranquiliser was shot into the animal, thereby rendering it absolutely debilitated
The big cat hasn't eaten anything for the last 4 days
Tragic ending 😔 RIP 🙏 https://t.co/2u0vNWdvVw pic.twitter.com/iT5GxcK2XE
वहीं अब जब तेंदुए की मौत की खबर सामने आई तो सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने वन विभाग की इस कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताते हुए जानवर की मौत पर दुख जाहिर किया। यूजर्स वन अधिकारियों के इस रवैए की आलोचना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications