सेक्स टेप में नाम सामने आने के बाद कांग्रेस के मंत्री ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक में कांग्रेस के मंत्री ने सेक्स टेप में नाम सामने आने पर इस्तीफा दे दिया।
नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार में आबकारी मंत्री एच.वाय. मेति ने खुद पर सेक्स स्कैंडल का आरोप लगने की वजह से पद से इस्तीफा दे दिया। मेति ने अपना इस्तीफा राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को भेज दिया।
मेति पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला की मदद करने के नाम पर उससे संबंध बनाने की मांग की थी। गौरतलब है कि बीते दिनों इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था।

आरटीआई कार्यकर्ता ने सार्वजनिक किया वीडियो
बता दें कि मेति का वीडियो आरटीआई कार्यकर्ता राजशेखर ने बुधवार को सार्वजनिक कर दिया। 3.23 सेकेंड का यह वीडियो जब सामने आया तो राज्य की कांग्रेस सरकार खासा परेशान हो गई।
हालांकि 71 वर्षीय कांग्रेस मंत्री मेति ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने राजेशखर पर उनकी छवि खराब करने और उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया है।
कहा कि मैंने इसलिए इस्तीफा दिया है ताकि सरकार को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
बता दे कि मेति का इस्तीफा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्वीकार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications