Karnataka Elections: आखिरकार सिद्धारमैया ने मानी हाईकमान की सलाह वरुणा से लड़ेगे चुनाव,जिस सीट से बने थे सीएम
कर्नाटक चुनाव में प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कांग्रेस आलाकमान की सलाह मानते हुए वरुणा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट उगादी के त्योहार पर जारी की थी। वहीं अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कांग्रेस आलाकमान की सलाह मानते हुए कोलार के बजाय वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वर्तमान समय में सिद्धारमैया के बेटे डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया वरुणा विधानसभा सीट से प्रतिनिधित्व कर रहें हैं। अब चूंकि उनके पिता इस सीट से चुनाव लड़ेगे इसलिए उनके बेटे इस सीट से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।
हालांकि विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने वरुणा सहित दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने का संकेत दिया, जैसा कि उन्होंने 2018 में किया था। याद रहे सिद्धारमैया इससे पहले दो बार वरुणा से चुनाव जीत चुके हैं और 2013 में इस सीट से जीतने के बाद मुख्यमंत्री भी बने।
कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने शुक्रवार अपने इस फैसले सुनाया। कर्नाटक की पूर्व कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे सिद्धारमैया ने ये फैसला सुनाते हुए दावा कि कई निर्वाचन क्षेत्रों से वे (समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता) पूछ रहे हैं और 25 निर्वाचन क्षेत्रों से वे (मुझे चुनाव लड़ने के लिए) कह रहे हैं। मैं सभी 25 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव नहीं लड़ सकता। मेरे घर वालों की एक राय है कि मुझे वरुणा से चुनाव लड़ना चाहिए इसलिए अब मैंने पार्टी आलाकमान से कहा है कि मुझे वरुणा से चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा मैंने आलाकमान से वरुणा निर्वाचन क्षेत्र को अंतिम रूप देने के लिए कहा है और निर्णय केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया गया है।
Recommended Video

याद रहे 2023 का राज्य का चुनावी साल आते ही सिद्धारमैया ने कोलार सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि पिछले सप्ताह दिल्ली में सिद्धारमैया और राहुल गांधी की इस मुद्दे पर अलग से मीटिंंग हुई थी जिसके बाद ये बात सामने आई थी कि सिद्धारमैया को कोलार से नहीं वरुणा सीट से चुनाव लड़ने की सलाह दी गई थी। इसके कुछ दिन बाद अब सिद्धारमैया ने वरुणा से 2023 का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications