Karnataka: NCP चीफ शरद पवार बोले: कर्नाटक ने बता दिया पेटियों की राजनीति पसंद नहीं, हमारा मकसद भाजपा को हराना
NCP चीफ शरद पवार ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कहा है कि मैंने पहले ही कहा था कि भाजपा की हार होगी। हमारा पहला मकसद भाजपा को हराना था। हमें यकीन था, वोटों के माध्यम से लोगों का गुस्सा निकलेगा।

Recommended Video
एनसीपी नेता पवार ने कहा कि कांग्रेस को बीजेपी से दोगुनी सीटें मिलने की संभावना है। कर्नाटक की जनता ने भाजप को हारने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कांग्रेस की जीत और भाजपा की हार को लेकर कहा कि भाजपा की हार का सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचार, शक्ति-संसाधनों का दुरूपयोग है। शासकों का यह विश्वास की कि जनता को तोड़कर शासन कर सकते हैं यह धारणा गलत है। उन्होंने खुले तौर पर कहा कि देश में गलत माहौल फैलाने वालों को सबक सिखाने के लिए में कर्नाटक की जनता को बधाई देता हूं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और कर्नाटक की जनता को बधाई भी दी।
भारत जोड़ो यात्रा को सफल बताया
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को आशातीत सफलता को लेकिन शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सफल रही है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, झारखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल जैसे ज्यादातर राज्यों में बीजेपी सत्ता से बाहर है। आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में कर्नाटक के चुनावों से देश की तस्वीर का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में काम आई।












Click it and Unblock the Notifications