Karnataka में 'कांग्रेस किंग', Zee news Matrize Exit Poll में 103 से 118 सीट, बीजेपी को नुकसान
Karnataka Election Exit Poll Analysis by ZEE NEWS MATRIZE

Karnataka Election Exit Poll 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में असली किंग कौन? 13 मई को तस्वीर साफ़ हो जाएगी। उससे पहले जी न्यूज़ मैटराइज के एग्जिट पोल में कांग्रेस किंग है। बीजेपी को 79 से 94 सेसीट, कांग्रेस को 103 से 118 सीट , जनता दल सेक्युलर को 25 से 33 से सीट और अन्य के खाते में 2 से 5 सीट आ रही है। यानि राज्य में इतिहास बदल रहा है।
बीजेपी-कांग्रेस दोनों पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा करते आए। गृह मंत्री अमित शाह ने 130 से ज्यादा सीट मिलने का भरोसा जताया है, जबकि कांग्रेस सेन्ट्रल चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने 135 सीट मिलने का अनुमान लगाया। दोनों प्रमुख दलों के अनुमानों के बीच एग्जिट पोल सामने आ चुका है।
224 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में जी न्यूज़ मैटराइज के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 36 फीसदी, कांग्रेस को 41 फीसदी, जेडीएस को 17 फीसदी और अन्य को 6 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

वास्तविक नतीजे शनिवार को आएंगे। तब पता चलेगा कि किसका असली मंगल होगा? एग्जिट पोल में सामने आए आंकड़ों पर गौर करें तो बजरंग बली और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जहरीले सांप वाले बयान का मुद्दा बेअसर रहा।
मैटराइज जी न्यूज़ एग्जिट पोल के आंकड़ो में बीजेपी को पांच फीसदी वोट का बड़ा अंतर है। वही बहुमत के कांग्रेस को 113 सीटों आंकड़ा चाहिए। उससे पांच सीट ज्यादा मिलने का भी अनुमान है। यानि वोटिंग के एक दिन पहले सिलेंडर की पूजा पाठ आरती का भी असर हुआ।
स्थानीय महंगाई, भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दे को क्या कांग्रेस ने कैश किया या फिर दूसरी वजह है? फिलहाल बेहद दिलचस्प इस बार के चुनाव नतीजे इसलिए भी महत्पूर्ण है क्योकि 90 साल के देवगौड़ा, 81 साल के येदियुरप्पा और 75 साल के सिद्दारमैया का ये आखिरी चुनाव है। 2018 के चुनाव में 5 हजार से कम अंतर वाली 30 सीटें ही निर्णायक भूमिका निभाने वाली है। एग्जिट पोल भी उसी के इर्द गिर्द है।












Click it and Unblock the Notifications