Karnataka Election 2023: कांग्रेस ने BJP महासचिव पर किया कटाक्ष, क्या आपके 31 हजार बूथ, STD बूथ है?
कर्नाटक में भाजपा के सीनियर लीडर बोम्माराबेट्टू लक्ष्मीजनार्दन संतोष जिन्हें बीएल संतोष के नाम से पहचाना जाता है, उनके ट्वीट को लेकर कटाक्ष किया है कि प्रदेश में आपके 31,000 बूथ क्या एसटीडी बूथ थे...

भाजपा महासचिव ने एक्जिट पोल के नतीजों को गलत बताया था
दरअसल कर्नाटक चुनाव में मतदान के बाद जब एक्जिट पोल के नतीजे सामने आए थे और कांग्रेस को बढ़त बताई गई थी, उसके बाद भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने इसे गलत बताते हुए कहा था हम सभी सर्वे करने वालों का सम्मान करते हैं, लेकिन उनमें से किसी ने भी साल 2014 में 282 या 2019 में 303 या 2022 में 156 या 2018 में 104 की भविष्यवाणी नहीं की थी। उन्होंने आगे लिखा था, कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषियों के पास क्या 2024 के चुनावों के लिए नई अंतर्दृष्टि है।
कांग्रेस लीडर ने कर्नाटक की जीत बताया
कर्नाटक में कांग्रेस के सीनियर लीडर डीके शिवकुमार ने विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत को पूरे कर्नाटक राज्य की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि आज बहुत बड़ा जनादेश कांग्रेस को मिला है। हम प्रदेश के लोगों के हित में काम करेंगे और तुरंत काम करने के लिए मैदान में होंगे। उन्होंने लिखा कि हमारे नेता और कार्यकर्ता जिन्होंने जीत के लिए कड़ी मेहतन की है सभी को मेरी बधाई।












Click it and Unblock the Notifications