Karnataka Chunav 2023 Result: सेमी अर्बन सीटों पर कांग्रेस, भाजपा और जेडीएस की क्या है स्थिति, जानिए
कर्नाटक में सेमी अर्बन सीटों में भी कांग्रेस ने शानदार बढ़त बनाई हुई है। कर्नाटक में सेमी अर्बन की 26 सीटें हैं, इन सीटों में कांग्रेस ने 11 सीटों पर बढ़त बनाई है। जबकि भाजपा ने 9 सीटों पर बढ़त बनाई है।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के परिणामों से अब धीरे-धीरे तस्वीरें साफ होती जा रही है। रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में कांग्रेस का कर्नाटक के चुनावों में बेहतर प्रदर्शन और भाजपा की हार की समीक्षा होने लगी है।
सेमी अर्बन सीटों में भी कांग्रेस की शानदार बढ़त
कर्नाटक में कांग्रेस ने अधिकतर इलाकों मेंं शानदार प्रदर्शन किया है।सेमी अर्बन सीटों में भी कांग्रेस ने शानदार बढ़त बनाई हुई है। कर्नाटक में सेमी अर्बन की 26 सीटें हैं, इन सीटों में कांग्रेस ने 11 सीटों पर बढ़त बनाई है। जबकि भाजपा ने 9 सीटों पर बढ़त बनाई है। जेडीएस को 5 सीटों से ही संतुष्ट होना पड़ा है। जबकि एक सीट पर निर्दलीय ने बढ़त बनाई हुई है। ओवरआल प्रदर्शन देखें तो अब तक 224 सीटों में से कांग्रेस को 116 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। जबकि भाजपा को 74 सीटों के साथ भारी नुकसान होता हुआ नजर आ रहा है। जेडीएस 27 जबकि अन्य 7 सीटों पर आगे है।












Click it and Unblock the Notifications