कर्नाटक: हिजाब के बाद अब मदरसा बैन की मांग, बीजेपी MLA ने कहा- ये मासूम बच्चों को भड़काते हैं

बेंगलुरु, 26 मार्च: कर्नाटक से उठा हिजाब विवाद पूरे देश में गूंज रहा है। हालांकि कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य के स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं दी। साथ ही कहा कि हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है और स्टूडेंट्स स्कूल या कॉलेज की तय यूनिफॉर्म पहनने से इनकार नहीं कर सकते, लेकिन फिर भी हिजाब विवाद का मामला ठंड नहीं पड़ता नजर आ रहा है। अब कर्नाटक के होन्नली से बीजेपी विधायक एमपी रेणुकाचार्य का बयान सामने आया है।

Karnataka BJP MLA MP Renukacharya

कर्नाटक बंद पर भड़के बीजेपी विधायक

भाजपा विधायक रेणुकाचार्य ने कहा कि कुछ राष्ट्रविरोधी संगठनों ने कर्नाटक बंद का आह्वान किया है। क्या सरकार इसे बर्दाश्त कर सकती है? ये पाकिस्तान है, बांग्लादेश है या इस्लामिक देश? इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने सदन के पटल पर इसका बचाव किया है।

वे मासूम बच्चों को भड़काते हैं- बीजेपी विधायक

वहीं कांग्रेस पर सवाल दागते हुए उन्होंने कहा, 'मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि हिजाब का मुद्दा किसने बनाया, आप या हम? क्या वोट बैंक आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है? मैं कांग्रेस से पूछता हूं, हमें मदरसों की जरूरत क्यों है? मदरसे क्या प्रचार करते हैं? वे मासूम बच्चों को भड़काते हैं। कल वे हमारे देश के खिलाफ जाएंगे और कभी भारत माता की जय नहीं कहेंगे?

मदरसों पर प्रतिबंध लगाने की मांग

इसी के साथ मदरसों पर बैन लगाने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं सीएम और शिक्षा मंत्री से मदरसों पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करता हूं। क्या हमारे पास अन्य स्कूल नहीं हैं, जहां हिंदू और ईसाई छात्र पढ़ते हैं? आप यहां राष्ट्रविरोधी पाठ पढ़ाते हैं। जो हम दूसरे स्कूलों में पढ़ाते हैं, उन पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए या सिलेबस पढ़ाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+