Karnataka Election 2023: वोटिंग से पहले मतदान शुरु! जानिए 'वोट फ्रॉम होम' के बारे में विस्तार से

Karnataka Polls 2023: कर्नाटक राज्य में अनुसूचित जाति के लिए 36 सीटें और अनुसूचित जनजाति के लिए 15 सीटें रिजर्व हैं।

Karnataka Election

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में इस वक्त विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। सारे राजनीतिक दल ने जनता को मनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। आपको बता दें कि 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा में 10 मई को मतदान होगा और चुनावी नतीजे 13 मई को आएंगे लेकिन वोटिंग से पहले ही वहां मतदान चालू हो गए हैं। अब आप सोचेंगे कि कैसे? तो चलिए आपको बताते हैं कि इसके पीछे क्या कारण है?

वोट-फ्रॉम-होम ऑप्शन

दरअसल कर्नाटक में पहली बार वोट-फ्रॉम-होम के ऑप्शन की घोषणा की है जिसके मुताबिक 80 से अधिक उम्र के बुजुर्गों को और विशेष रूप से दिव्यांग लोगों के लिए अपने घर पर रहकर मतदान करने की व्यवस्था की गई है, जिसकी शुरुआत संडे से चुनाव आयोग ने कर भी दी है। इस अभियान के तहत सीनियर सिटीजन 6 मई तक मतदान कर पाएंगे। आपको बता दें कि राज्य भर के करीब 80,000 सुपर सीनियर्स ने घर से मतदान करने का विकल्प चुना है।

बुजुर्गों ने जताई खुशी, EC ने की तारीफ

भारत निर्वाचन आयोग की पहल की तारीफ बुजुर्ग लोगों ने भी की है। मंगलुरु के मर्णमिकट्टा की निवासी प्रमिला बस्कर ने इसबारे में खुशी जताते हुए अपना अनुभव बताया और कहा कि 'मैं आयोग के इस पहल से बहुत ज्यादा खुश हूं। वो लोग काफी सपोर्टिव हैं, जब मैंने उनसे कहा कि मैं मतदान केंद्र तक नहीं जा सकती हूं तो उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं हम ही आपके घर आ जाएंगे। ये बहुत बड़ी बात है।'

'वोट फ्रॉम होम' में कैसे हो रही है वोटिंग

  • निष्पक्ष मतदान हो इसके लिए चुनाव आयोग ने 5 सदस्यीय टीम नियुक्त की है।
  • टीम के साथ एक ऑब्जर्वर और पुलिस दल भी रहेगा।
  • मतदाता इस दौरान बैलेट पेपर का भी प्रयोग कर सकते हैं।
  • मतदान पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।
  • बैलेट बॉक्स को स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा, जिसकी पूरी निगरानी की जाएगी।

क्या है ताजा स्थिति

आपको बता दें कि कर्नाटक में इस वक्त में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 12.15 लाख और 5.55 लाख दिव्यांग मतदाता हैं।

'सक्षम' ऐप का प्रयोग

चुनाव आयोग ने दिव्यांगों के लिए 'सक्षम' ऐप का लॉन्च किया गया है। जिसमें दिव्यांग आराम से लॉग इन करके मतदान का लाभ उठा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+