सोशल मीडिया पर बने दोस्त ने की IBM सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या
बैंगलोर। बैंगलोर में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला आईबीएम कंपनी में बतौर साफ्टवेयर इंजीनियर काम करती थी। महिला का शव उसी के फ्लैट से बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, महिला का कत्ल जिस व्यक्ति ने किया, उसकी महिला से सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती हुई थी और घटना वाले दिन वो पहली बार ही मिले थे। हत्या लैपटॉप के तार से गला घोंट कर किया गया था। पुलिस ने आरोपी सुखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

शुरू में सुखबीर ने 50 हजार रुपये मांगे, लेकिन बाद में वह 5, 000 पर समझौता करने को तैयार हो गया। लेकिन जब लड़की ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ और सुखबीर ने उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को सोशल मीडिया से ट्रेस किया गया। सुखबीर को गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications