बेंगलुरु: दूल्हे को सुहागरात से पहले मिला दुल्हन का अश्लील वीडियो

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक शख्स ने बड़े अरमानों के साथ शादी की, लेकिन सुहागरात से पहले तब उसके पैरों तले जमीन खिसक गई जब उसने पत्नी का फेसबुक मैसेंजर देखा। मैसेंजर पर पत्नी की एक अन्य व्यक्ति के साथ अश्लील फोटोज दिखीं। यही नहीं मैसेंजर पर एक फोन नंबर भी दिया गया था। शख्स ने जब इस नंबर पर कॉल किया तो दूसरी तरफ से पत्नी के प्रेमी ने फोन उठाया। प्रेमी की बातें सुनकर शख्स के होश उड़ गए। मामला थाने पहुंचा और पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

चार महीने पहले हुई थी शादी

चार महीने पहले हुई थी शादी

सुब्रमण्यनगर निवासी आकाश (बदला हुआ नाम) एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। आकाश ने बताया कि जून 2019 में उसकी सगाई चिकमंगलुरु की रहने वाली सोनिया (बदला हुआ नाम) से हुई थी। सोनिया एक सरकारी कर्मचारी है। 24 नवंबर 2019 को उसकी शादी हुई। दोनों के बीच आपसी सहमति से सुहागरात के लिए 15 दिसंबर की तारीख तय की गई।

फेसबुक मैसेंजर पर दिखे पत्नी के अश्लील फोटोज

फेसबुक मैसेंजर पर दिखे पत्नी के अश्लील फोटोज

आकाश ने कहा, '13 दिसंबर की रात को मैं फेसबुक चला रहा था, इसी दौरान मुझे अपनी पत्नी के फेसबुक मैसेंजर पर एक अन्य व्यक्ति के साथ अश्लील फोटोज दिखीं। मैं हैरान था, कुछ समझ नहीं आ रहा था। फोटो के साथ एक मोबाइल नंबर दिया गया था। जब मैंने नंबर डायल किया और दूसरी तरफ से राहुल (बदला हुआ नाम) नाम के एक युवक ने फोन उठाया।' पूछने पर राहुल ने बताया, 'सोनिया और मैं 7 साल से रिलेशनशिप में थे। सगाई के बाद भी सोनिया मुझसे मिलती रही और हम दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने।'

प्रेमी के साथ पत्नी का अश्लील वीडियो भी मिला

प्रेमी के साथ पत्नी का अश्लील वीडियो भी मिला

आकाश ने कहा, 'इसके बाद मुझे राहुल का एक अश्लील विडियो मिला, जिसमें सोनिया उसके दिखाई दी। 10 दिसंबर और 12 दिसंबर की रात मुझे राहुल और सोनिया के बीच व्हाट्सऐप पर हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट मिले। एक मैसेज में सोनिया कहती है कि वह राहुल को पसंद करती है, जबकि उसके परिवार के सदस्य मुझे पसंद करते हैं।' आकाश ने दिसंबर 2019 में मामले की शिकायत पुलिस से की थी। फोटो और वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने प्रेमी राहुल को गिरफ्तार किया। राहुल ने सोनिया के साथ सात साल से रिलेशन की बात कबूल की है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस कर रही मामले की जांच

उधर, सोनिया एक नोट छोड़कर चली गई, जिसमें आत्महत्या की धमकी दी और आकाश और उसके परिवार को इसका कारण बताया है। आकाश ने कहा कि सोनिया के मामा ने उसे पुलिस में जाने के खिलाफ धमकी दी थी। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आकाश की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 406 (विश्वास का उल्लंघन) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच के लिए एक कानूनी सलाहकार से संपर्क किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+