Karnataka Election 2023: पीएम मोदी पर वोट के लिए देवी देवताओं का इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस ने ECI से की शिकायत
कर्नाटक विधानसभा चुनाव रैली को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी और बीजेपी के केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों से लगी हुई हैं। वहीं, बीजेपी और कांग्रेस के बीच तनातनी बनी हुई हैं, जहां बीजेपी ने कांग्रेस के बजरंग दल को बैन करने वाली बात को लेकर खिंचाई की है। वहीं, कांग्रेस ने पीएम मोदी और बीजेपी के केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है।
कांग्रेस के लीगल सेल के एस ए अहमद ने बताया कि 'कांग्रेस के घोषणापत्र को जलाने' और 'भावनाओं को आहत करने' का आरोप लगाते हुए पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
इसके साथ ही कांग्रेस ने पीएम मोदी पर वोट मांगने के लिए हिंदू देवी-देवताओं का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि पीएम मोदी के रोड शो से लोगों को असुविधा हो रही है। जबकि इस संबंध में SC पहले ही दिशा निर्देश जारी कर चुका है।
कांग्रेस ने बीजेपी के प्रचार अभियान के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है।
वहीं, आपको बता दें कि बीजेपी ने भी कांग्रेस को कई मामलों में घेर रखा है। जहां पीएम मोदी के बारे में अपशब्द बोले जाने को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को घेर रखा है। वहीं, कांग्रेस ने अपने मेनीफेस्टो में बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठनों को बैन करने की बात कह कर बड़ा मुद्दा बना दिया है।










Click it and Unblock the Notifications