CM Siddaramaiah Gift में किताबें चाहते हैं! बुके और शॉल से परहेज करने का फरमान, जानिए मामला
भेड़ चराने वाले गड़ेरिया समुदाय से ताल्लुक रखने वाले कर्नाटक के नए CM Siddaramaiah Gift के बारे में काफी संजीदा हैं। उन्होंने कहा, वे उपहार में केवल किताबें चाहते हैं, इसलिए फूल, बुके, शॉल जैसी चीजें देने से बचें।

CM Siddaramaiah Gift देने वाले लोगों से उन्हें किताबें देने की अपील कर रहे हैं। गड़ेरिया समुदाय से ताल्लुक रखने वाले 75 साल के सिद्धारमैया आज भले ही वेटरन राजनेता हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब सिद्धारमैया भेड़ भी चराते थे।
सिद्धारमैया ने कहा- फूल और शॉल देना बंद करें
गिफ्ट कल्चर के बारे में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को कहा कि वह विभिन्न आयोजनों में सम्मान के निशान के रूप में लोगों द्वारा दिए गए फूलों या शॉल पर किताबें पसंद करेंगे।
प्यार के इजहार का तरीका बदलेंं
सिद्धारमैया ने ट्विटर पर कहा, मैंने फूल या शॉल स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है जो। उन्होंने कहा, लोग व्यक्तिगत और सार्वजनिक कार्यक्रमों में अक्सर उपहारों को सम्मान जताने के लिए देते हैं। लोग अगर अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो किताबें दे सकते हैं।
पांच वादों को कैबिनेट की मंजूरी
दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने 75 साल के राजनेता ने कहा, उपहार के रूप में सम्मान और आपका सारा प्यार और स्नेह मुझ पर बना रहे, यही अपील है। इससे पहले शनिवार को सीएम ने कहा था, कांग्रेस सरकार ने वादे के मुताबिक घोषणा पत्र की 5 गारंटी को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
कर्नाटक मुख्यमंत्री | List of Chief Ministers of कर्नाटक & Their Tenure
गौरतलब है कि सिद्धारमैया को कर्नाटक की राजनीति में AHINDA फॉर्मूले का माहिर खिलाड़ी माना जाता है। अहिंदा यानी अप्लसंख्यक, हिंदुत्व और दलित वोटर्स के बीच सिद्धारमैया तगड़ी पैठ रखते हैं।
गड़ेरिया समुदाय से आने वाले सिद्धारमैया दो बार कर्नाटक के डिप्टी सीएम भी रह चुके हैं। कर्नाटक के इतिहास में एक और रोचक कीर्तिमान भी सिद्धारमैया के नाम है। इन्होंने बतौर वित्त मंत्री 13 बार कर्नाटक का बजट पेश किया, जो सबसे अधिक है।
बता दें कि 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस को 1989 के बाद पहली बार इतनी बड़ी जीत मिली है। कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल की, भाजपा को 66 सीटें, जबकि जनता दल (सेक्युलर) को 19 सीटें मिलीं।












Click it and Unblock the Notifications