कक्षा की लड़कियों की गोद में खिंचवाई फोटो, हुआ सांप्रदायिक बवाल
मेंगलुरु। कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में स्थित मेंगलुरु यानी मैंगलोर में आज दिन भर सख्ती रही, क्योंकि दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक हिंसा की आशंका थी। हिंसा वो भी इसलिये क्योंकि एक समुदाय के छात्र ने दूसरे समुदाय की पांच छात्राओं की गोद में लेट कर तस्वीर खिंचवाई है।
जी हां यह विवादित तस्वीर छात्रों के बीच व्हॉट्स ऐप पर वायरल हुई। देखते ही देखते तस्वीर फेसबुक पर आ गई। तस्वीर में अपनी ही क्लास में पढ़ने वाली पांच छात्राओं की गोद में एक 20 वर्षीय छात्र लेटा हुआ है! यह तस्वीर कैजुअली खिंचवायी गई थी, लेकिन तस्वीर उतारते वक्त छात्रों ने यह नहीं सोचा था कि आगे चल कर खून बहेगा।
खून बहा और बहाने वाले कोई और नहीं बल्कि समाज को सुधारने का ठेका ले रखने वाले हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थे। यह तस्वीर चार दिन पहले खींची गई थी। तस्वीर में छात्र एक समुदाय का है और छात्राओं में से दो अन्य समुदाय की। जब यह तस्वीर वायरल हुई तब हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने छात्र को अगवा कर लिया और सूनसान इलाके में ले जाकर जमकर पिटाई की।
सूचना जब पुलिस को मिली तब पुलिस हरकत में आयी। पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा है। लेकिन सबसे गलत यह हुआ है कि अब इस छोटे से विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया है। अन्य समुदाय के लोगों ने भी मोर्चा खोल दिया है। इसे देखते हुए इलाकों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दिया है। मेंगलुरु के डीसीपी संतोष बाबू का कहना है कि उन्होंने दोनों समुदायों के नेताओं को बुला कर मामले को शांत करा दिया है।
अस्पताल में भर्ती छात्र बीसीए फाइनल ईयर में पढ़ता है। उसने बताया कि अगवा करने वालों ने उसे पीटते समय बार-बार कहा था कि वो सिर्फ इसलिये पीट रहे हैं, क्योंकि वो लड़कियों की गोद में लेटा था। उन्होंने उसके कपड़े उतार कर पिटाई की। छात्र ही नहीं उसके दो दोस्तों की भी जमकर पिटाई की गई, जिन्होंने तस्वीर खींची थी। पिटाई के बाद नेशनल हाईवे पर वे लोग छात्र को सड़क के किनारे फेंक कर चले गये थे।
लड़कियों ने दर्ज करायी एफआईआर
वहीं पांचों छात्राओं ने पुलिस में उन छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है, जिन्होंने इस तस्वीर को वायरल किया। वहीं पिटाई के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास, अगवा करने का मामला दर्ज किया है। कॉलेज ने पांचों छात्राओं व तीनों छात्रों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की बात कही है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब














Click it and Unblock the Notifications