कर्नाटक में धू धू कर जल उठी बस, 6 की मौत

bus
बेंगलुरु: कर्नाटक के चित्रदुर्ग के पास एक बस में आग लगने से अचानक अफरातफरी मच गई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि 15 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पहले बस ऐक्‍सीडेंट का श‍िकार हुई, फिर उसमें आग लग गई। यह बस दवनगीरी से बेंगलुरु जा रही थी।

हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री गहरी नींद में सोए थे। अफरातफरी के चलते गेट नहीं खुल पाए और जब तक आग पर काबू पाया जाता तक आग बड़ा रूप ले चुकी थी। बस में यात्रियों की चीख-पुकार मची हुई थी। कई यात्रियों की जान घबराहट के चलते चली गई।

हादसा देर रात 2 बजे के करीब नेशनल हाइवे नंबर चार पर हरिउर के पास हुआ। हादसे के बाद से ही ड्राइवर लापता है। यह बस एसपी आर ट्रैवेल एजेंसी की थी और उसका कहना है कि बस के ड्राइवर को दस से बारह साल का अनुभव था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+