लोग विडियो बनाते रहे, लड़की को मुक्के मारता रहे बदमाश
बेंगलुुरु। लगता है कि लोगों के भीतर की इंसानियत मरती जा रही है। लोग अपनी चेतना खोते जा रहे है, तभी तो सरेआम लड़की के साथ हो रही छेड़खानी में उसकी मदद करने के बजाए लोग उसका वीडियो बनाने में जुटे रहे। जी हां बैगलुरु के कोरमंगला इलाके में एक लड़की के साथ सड़क पर कुछ लड़के बदतमीजी करने लगे। लड़की ने इसका विरोध किया तो वो छेड़खानी पर उतर आए।

लडकी के साथ हो रही इस वारदात पर उसकी मदद करने के बजाए लोग चुपचाप वहां खड़े वीडियो बना रहे थे। लड़की ने डरने के बजाए बहादुरी दिखाई और सरेराह छेड़छाड़ करने वाले लड़कों को न सिर्फ दौड़ा-दौड़ाकर मारा बल्कि उनमें से एक की कमीज भी फाड़ दी। जहां लड़की का साहस काबिलेतारिफ है तो वहीं अफसोस की बात यह है कि जिस समय यह लड़की बदमाशों से भिड़ी हुई थी, लोग उसकी मदद करने की बजाय अपने मोबाइल फोन से घटनाक्रम का विडियो बना रहे थे।
इस हाथापाई में बदमाशों ने लड़की को मारा-पीटा भी और धमकी भी दी, लेकिन लोग मदद करने के बजाए तमाशबीन बने रहे। दरअसल 21 साल की ये बहादुर लड़की अपनी 2 दोस्तों के साथ रात 10 बजे के करीब अपने सहेली के घर जा रही थी कि तभी होंडा ऐक्टिवा पर सवार लड़कों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। वे अश्लील कॉमेंट्स करते चले जा रहे थे। पीड़ित लड़कियों पर न सिर्फ अश्लील फब्तियां कसी गईं बल्कि उनमें से एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश भी की गई।
लड़की ने पुलिस को बताया कि लड़के उसे और उसकी सहेलियों को बाइक पर घूम रहे लडके परेशान करते रहे और वहां मौजूद लोगों ने उनकी कोई मदद नहीं की।
लोगों ने जब मदद नहीं कि तो लड़की खुद उन बदमाशों से भिड़ गई। उसने उन्हें स्कूटर से नीचे गिरा दिया और पीटने लगी, लेकिन लड़के उस पर हावी हो गए। वो उसे पीटने लगे। उसके पेट पर कई मुक्के भी मारे। धीरे-धीरे जब बीड़ जुटने लगी तो लड़के वहां से भागने लगे। लड़की ने हिम्मत दिखाई और उन बदमाशों में से एक के कपड़े फाड़ दिए। बदमाश उसे बाद में देख लेनी की धमकी देकर भाग निकले।












Click it and Unblock the Notifications