Karnataka Bajrang Dal: बीजेपी शाम 7 बजे पूरे कर्नाटक में करेगी हनुमान चालीसा का पाठ, सुरजेवाला को दिया चैलेंज
Karnataka Bajrang Dal Ban: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने बेंगलुरु में मीडिया को बताया कि गुरुवार शाम 7 बजे हम (भाजपा) पूरे कर्नाटक में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का अपने घोषणा पत्र में वादा करने कांग्रेस चारों तरफ से घिरते नजर आ रही है। एक तरफ जहां बीजपी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया तो दूसरी तरफ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी देशभर में कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी गुरुवार (4 मई) शाम 7 बजे पूरे कर्नाटक में हनुमान चालीसा का पाठ करेगी।
बजरंग दल के बाद कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के विरोध में बीजेपी भी गुरुवार को पूरे कर्नाटक में 'हनुमान चालीसा' पाठ आयोजित करेगी। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी गुरुवार शाम को पूरे राज्य में हनुमान चालीसा का पाठ करेगी।
बजरंग दल के साथ बीजेपी भी चालीसा करेगी
शोभा करंदलाजे ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए कहा, "रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता हनुमान चालीसा गाना नहीं जानते हैं। मैं रणदीप सिंह सुरजेवाला को निमंत्रण देती हूं, शाम 7 बजे राज्य के सभी हिस्सों में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। आइए, सुनें और देखें कि कैसे हम हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि, "कांग्रेस ने पहले राम मंदिर के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। वे कह रहे हैं कि वे छत्तीसगढ़, कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा देंगे। उन्होंने राम को नहीं छोड़ा, इसलिए उन्हें संसद में आधिकारिक विपक्ष के रूप में भी नहीं छोड़ा गया।"
घोषणा पत्र में चुनावी वादा
Recommended Video
बता दें कि 2 मई को जारी अपने कर्नाटक चुनाव घोषणापत्र में कांग्रेस ने दावा किया है कि वह बजरंग दल पर भी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने सहित कानून के अनुसार 'निर्णायक कार्रवाई' करेगी। जिसके बाद बीजेपी लगातार बजरंग बली के नाम पर कांग्रेस को घेरकर राज्य में चुनीवा लहर बनाने में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications