CM सिद्धारमैया को भाजपा ने Nobel Peace Price देने की बात क्यों कही? कर्नाटक में सरकार गिरने का दावा, VIDEO
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कथित टकराव की खबरों पर बीजेपी नेता ने कहा, 2024 से पहले सरकार गिर जाएगी, अगर दोनों के बीच लड़ाई न हो तो डीके और सिद्धारमैया को नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।

Siddaramaiah Karnataka CM बन चुके हैं। 34 साल बाद मिले प्रचंड बहुमत के बावजूद कांग्रेस कथित तौर पर आंतरिक टकराव से जूझ रही है। अब एक भाजपा नेता ने दावा किया है कि सिद्धारमैया की सरकार एक साल से अधिक समय नहीं चल सकेगी।
कांग्रेस में कई दौर की बैठकों और कड़ी मशक्कत के बाद वीवीआईपी मेहमानों की मौजूदगी में सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार समेत 8 मंत्रियों की शपथ ग्रहण शनिवार को हुई। इसके बाद कई लोगों के रिएक्शंस सामने आए हैं।
बयान देने वाले लोगों में भाजपा तमिलनाडु के अध्यक्ष के अन्नामलाई भी शामिल हैं। इन्होंने कहा, "मैं कर्नाटक सरकार को अब से एक साल बाद ताश के पत्तों की तरह ढहते हुए देख रहा हूं। अगर डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया 2024 तक नहीं लड़ते हैं, तो दोनों को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाना चाहिए।"
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए अन्नामलाई ने कहा, संविधान के मुताबिक कैबिनेट का मुखिया मुख्यमंत्री होता है। जवाबदेही गवर्नर के प्रति होती है। हालांकि, कांग्रेस ने ढाई साल के लिए एक सीएम, फि दूसरे मुख्यमंत्री का फॉर्मूला बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में अगर दो सीएम, 30 मंत्री और कांग्रेस समिति (AICC) मिलकर सरकार चलाएगी तो टकराव लाजमी है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं ऐसा सिस्टम नहीं है जिसमें तीन पावर सेंटर हों, ए सीएम, दूसरा, आधी बची हुई अवधि का मुख्यमंत्री और तीसरा कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक को मजबूत सीएम मिलना चाहिए। बकौल अन्नामलाई तीन पावर सेंटर में कैबिनेट मंत्री किसके प्रति जवाबदेह होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब, हिमाचल, दिल्ली और कर्नाटक में विपक्षी एकता की पोल भी खुली। इसमें केजरीवाल, ममता बनर्जी और के चंद्रशेखर राव सरीखे नेता नदारद रहे।
अन्नामलाई ने कहा कि एक साल पूरा करने से पहले सरकार गिर जाएगी। अगर 2024 तक सिद्धारमैया और डीके का टकराव नहीं होता है तो डीके और सिद्धारमैया को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनके स्ट्रक्टर में ही फॉल्ट है।












Click it and Unblock the Notifications