Bengaluru: सुसाइड नोट लिख फंदे पर झूल गया इंजीनिरिंग का छात्र, Chinese loan app के एजेंटस से था परेशान
Bengaluru News: 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र तेजस ने बेंगलुरु स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इंजीनियरिंग छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे चाइनीज लोन ऐप के एजेंटस द्वारा कथित तौर पर उत्पीड़न किए जाने का मामला जामने आया है। उत्पीड़न से परेशान होकर छात्र ने 11 जुलाई को फांसी लगा ली।
इंजीनियरिंग छात्र द्वारा सुसाइड किए जाने की सूचना पर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। जिसमें इंजीनियरिंग छात्र ने चाइनीज लोन ऐप के एजेंट्स द्वारा कथित उत्पीड़न का जिक्र किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,चाइनीज लोन ऐप के एजेंट्स छात्र को कथित तौर पर ब्लैकमेल कर रहे थे। क्योंकि, 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र तेजस उनसे कुछ लोन लिया था जिसकी ईएमआई बाउंस हो गई थी। वह उसके मोबाइल फोने में सेव उसकी कुछ अंतरंग तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देने लगे थे।
चाइनीज लोन ऐप के एजेंट्स की धमकी से परेशान होकर 22 वर्षीय छात्र तेजस ने बेंगलुरु के जलाहल्ली स्थित अपने घर पर फांसी लगा ली। बता दें कि छात्र तेजस येलहंका के निट्टे मीनाक्षी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। तेजस द्वारा सुसाइड किए जाने के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तेजस के पिता गोपीनाथ ने पुलिस को बताया कि कहा कि उनके बेटे ने 'स्लाइस एंड किस' चीनी ऐप से कुछ कर्ज लिया था। जिसे चुकाने में वह असमर्थ था। जब तेजस के लोन के बारे में उसके पिता गोपीनाथ को पता चला तो वे अपने बेटे की ओर से किस्तों में राशि चुकाने के लिए सहमत हो गए थे।
तेजस के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोबाइल एप्लिकेशन के एजेंट कई बार उनके घर आए। तेजस को डराया धमकाया और धमकी भरे फोन कॉल भी किए। बताया जा रहा है कि मंगलवार को तेजस के फांसी लगाने से तीन दिन पहले गोपीनाथ ने लोन चुकाने के लिए कुछ समय की मांग की थी, लेकिन एजेंट्स इसके लिए तैयार नहीं हुए।
मंगलवार की शाम को भी ऐप एजेंटों ने तेजस को कई बार कॉल किए। एजेंटों के कथित उत्पीडन से परेशान होकर उसने सुसाइज जैस कदम उठा लिया। तेजस के पास से पुलिस तो जो सुसाइड नोट मिला है उसमें लिखा, मां और पापा, मैंने जो कुछ भी किया उसके लिए मुझे माफ करना। मेरे पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। मैं अपने नाम पर अन्य ऋणों का भुगतान करने में असमर्थ हूं और यह मेरा अंतिम निर्णय है... अलविदा।












Click it and Unblock the Notifications