Video: नोज लैंडिंग गियर फेल होने के बाद पायलट ने पिछले पहियों पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग, बिछाई फायर सप्रेशन फोम
Bengaluru Aircraft Landing: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक निजी कंपनी का विमान पायलट की सूझबूझ से सकुशल लैंड हुआ। विमान में 'नोज-लैडिंग गियर' में खराबी आने के बाद पायलट ने प्लेन को रनवे पर आपात स्थिति में उतारा।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एक निजी विमान ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी, लेकिन विमान के नोज-लैंडिंग गियर में खराबी आ गई, जिसके बाद प्लेन को सकुशल एचएएल के रनवे पर उतारा गया।

विमान में आई खराबी
विमान की लैंडिग की जानकारी बुधवार को अधिकारियों ने दी। विमान में पायलट और सह-पायलट के अलावा कोई यात्री सवार नहीं था। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की जानकारी होने के बाद पायलट ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) एयरपोर्ट पर लौटने का फैसला किया।
इसी के साथ विमान की खराबी को लेकर पायलट द्वारा सतर्क किए जाने के बाद अधिकारियों ने नुकसान को कम करने के लिए रनवे पर फायर सप्रेशन फोम की एक परत बिछा दी थी, जिसके बाद विमान का अगले हिस्सा थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया।
प्लेन का नोज लैंडिंग गियर फेल
जानकारी के मुताबिक मंगलवार (12 जुलाई) एक निजी ऑपरेटर स्पैन एयर के स्वामित्व वाले बीच 390 प्रीमियर 1ए विमान ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी, लेकिन लैंडिंग से पहले इसका नोज लैंडिंग गियर फेल हो गया।
जिसके बाद एटीसी ने पायलटों को सर्किट ओवरहेड लेकर अतिरिक्त ईंधन खोने की सलाह दी और बाद में इसे एचएएल के रनवे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया। वहीं विमान की लैंडिंग के दौरान आग लगने की आशंका को लेकर अग्निशमन कर्मियों को सचेत कर दिया था।
विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
इसके बाद जैसे ही पायलट ने बड़ी ही सूझबूझ से विमान को अगले हिस्से को हवा में रखते हुए दो पहियों पर विमान को उतारने का प्रयास किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन विमान के जमीन से टकराने के बाद अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पायलट और को-पायलट सुरक्षित बाहर आ गए।












Click it and Unblock the Notifications