बेंगलुरू में सात मंजिला इमारत गिरी, राहत-बचाव कार्य जारी
बेंगलुरू। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में बड़ा हादसा हुआ है। यहां सात मंजिला इमारत गिर गई। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव का कार्य जारी है।

हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं
हादसा बेंगलुरू के एचएसआर लेआउट थाना इलाके में हुआ। मिल रही जानकारी के मुताबिक सात मंजिला इमारत ढहने से इसमें पांच लोग दब गए थे। जिन्हें मलबे से बाहर निकाल लिया गया है।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस बीच राहत और बचाव का कार्य जारी है।

एचएसआर लेआउट थाना इलाके की घटना
राहत और बचाव में लगी टीम सबसे पहले मलबा हटाने में जुटी हुई है। मलबा हटने से साफ हो सकेगा कि आखिर इस हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ है। अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।













Click it and Unblock the Notifications