इस भारतीय ने बनाई ऐसी RESUME कि बिना इंटरव्यू के ही मिल गई लंदन में नौकरी
नयी दिल्ली। नौकरी दिलाने में आपके रेज्यूमे का बड़ा हाथ होता है। आपकी सीवी आपका पहला एंप्रेशन होता है। वो आप की क्रिएटीविटी और आपकी योग्यता को दर्शाता है। कई बार आपको सिर्फ इसलिए नौकरी नहीं मिल पाती क्योंकि आपकी सीवी इंप्रेशिव नहीं होती, लेकिन आज जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे जानकर आपको भरोसा हो जाएगा कि नौकरी के लिए आपकी सीवी का क्या रोल है।

21 साल के सुमुख मेहता ने अपना ऐसा रेज्यूमे बनाया कि ब्रिटेन की जानी-मानी मैगजीन ने उसे बिना इंटरव्यू के ही नौकरी ऑफर कर दी। बैंगलोर क रहने वाले सुमुख मेहता का रेज्यूम GQ मैगजीन के एंप्लॉयर्स को इतना पसंद आया कि उसे बिना इंटरव्यू के ही नौकरी ऑफर कर दी गई। बिहार मे अब सरकारी नौकरी पाना हुआ आसान, जानिए कैसे?
बनाई ऐसी रेज्यूमे कि बिना इंटरव्यू के ही मिल गई नौकरी
दरअसल सुमुख ने अपना रेज्यूमे इतने रचनात्मक तरीके से बनाया गया था कि एंप्लॉयर्स उनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। सुमुख ने तीन हफ्तों की मेहनत से 20 पन्नों का सीवी तैयार किया। सुमुख ने मैगजीन के फॉर्मेट में ही अपनी सीवी तैयार की। 20 पन्नों वाली इस मैगजीन सीवी में उसने अपना अनुभव, एजुकेशन क्वालीफिकेशन, हॉबीज समेत सारी जानकारी दी। उसने इसके लिए बकायदा फोटोशूट करवाया, ग्राफिक्स की मदद ली।












Click it and Unblock the Notifications