कर्नाटक: मैसूर के पास कार-बस की टक्कर में 10 की मौत, सीएम ने किया दो-दो लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मैसूर के पास एक कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक घायल का इलाज चल रहा है। वहीं, सीएम सिद्धारमैया ने मृतकों के लिए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

car and bus collided

कर्नाटक के मैसूर के पास तनरसिंहपुरा में एक कार और प्राइवेट बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, इस हादसे में दो बच्चों सहित दस लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने दुख जाहिर करते हुए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

मैसूर के तनरसिंहपुरा में इनोवा कार और बस में हुई जोरदार टक्कर में कार और बस दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोगों में से एक बाल बाल बच गया और उसका इलाज चल रहा है। वहीं, कार के अंदर अभी भी शव फंसे हुए हैं। पुलिस दुर्घटनास्थल पर अभी मौजूद है।

मैसूर की एसपी सीमा ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की बात कही है। पुलिस मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। मृतकों के शव को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं, इस हादसे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा कि मैसूर जिले के टी नरसीपुरा के पास हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से व्यथित हूं जिसमें 10 मासूमों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों को सीएम राहत कोष से दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+