UP News: युवक को कोबरा ने काटा, डिब्बे में भरकर पहुंचा अस्पताल, बोला- डॉक्टर साहब, जल्दी करिए...
UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में एक युवक को कोबरा सांप ने डंस लिया। सांप डसने के बाद युवक उसे एक डिब्बे में बंद किया और अस्पताल में लेकर पहुंच गया। युवक सांप लेकर अस्पताल में पहुंचा तो वहां अफरा-तफरी मच गई।
अस्पताल पहुंचने के बाद युवक ने वहां मौजूद डॉक्टर से कहा कि डॉक्टर साहब जल्द से जल्द इलाज प्रारंभ करिए इसी सांप ने मुझे डंसा है। उसके बाद डॉक्टर ने इलाज प्रारंभ किया। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह पूरा मामला बांदा जनपद के मटौंध थाना क्षेत्र के आलमखोर गांव का बताया जा रहा है। गांव का रहने वाला योगेंद्र नामक एक युवक मंगलवार को दोपहर में अपने खेत में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डंस लिया।
सांप डंसने के बाद वह उसे पकड़ लिया। उसके बाद वह अपने घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दिया। सांप डसने के चलते उसकी हालत गंभीर होने लगी थी जिसके चलते परिवार के लोग उस युवक के साथ ही सांप को भी लेकर अस्पताल पहुंच गए।
जिला अस्पताल में पहुचने के बाद वहां मौजूद डॉक्टर और मरीज भी हैरान रह गए। उसके बाद उसका उपचार प्रारंभ हुआ। इस बारे में जिला अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉक्टर प्रदीप कुमार द्वारा बताया गया कि सांप डंसने के बाद एक युवक सांप को लेकर अस्पताल में पहुंचा था। उसका उपचार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications