UP News: महिला ने अपने पड़ोसी प्रेमी को रात में मिलने के लिए बुलाया, फिर किया ऐसा कांड, हर कोई रह गया हैरान

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बांदा जनपद में एक पति पत्नी के ऊपर आरोप लगा है कि उन दोनों ने मिलकर पड़ोस के रहने वाले एक युवक की हत्या कर दी।

आरोप है कि महिला ने पड़ोस के रहने वाले अपने प्रेमी को आधी रात में सुनसान स्थान पर मिलने के लिए बुलाया था। वहां पर पहले से ही उसका पति मौजूद था और पति-पत्नी ने मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी।

up-news-woman-called-her-lover-to-meet-her-at-night

मामले की जानकारी उसे समय हुई जब सुबह में ग्रामीण टहलने के लिए निकले थे। ग्रामीणों ने युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतक का शव कब्जे में ले ली।

यह पूरा मामला बांदा जनपद के बबेरू क्षेत्र के सतन्‍याव गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला 28 वर्षीय और अरुणेश मिश्रा का उसकी पड़ोस में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध था। पति के न रहने पर महिला उसे अपने घर बुलाती थी और दोनों साथ रहते थे।

दोनों अक्सर मुलाकात करते थे और धीरे-धीरे इसकी जानकारी महिला के पति को हो गई। पुलिस द्वारा बताया गया कि महिला के पति और महिला ने मिलकर पड़ोस के रहने वाले प्रेमी की हत्या करने की योजना बनाई।

बताया जा रहा है कि महिला ने पड़ोस के रहने वाले अपने प्रेमी अरुणेश को बीती रात्रि में जूनियर हाई स्कूल के मैदान में मिलने के लिए बुलाया। वहां पर पहले से ही महिला के साथ उसका पति भी मौजूद था। अरुणेश के वहां पहुंचने के बाद महिला और उसके पति ने मिलकर उसकी हत्‍या कर दी।

इस मामले में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र द्वारा मीडिया को बताया गया कि पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि पति-पत्नी द्वारा ही युवक की हत्या की गई थी। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है, दोषी पाए जाने पर दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+