UP News: पति के पैसों से पढ़-लिखकर अफसर बनी पत्नी, फिर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर हो गई फिदा, जानें पूरा मामला

UP News: बांदा जनपद का रहने वाला एक युवक अपनी पत्नी के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है। पति का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को पढ़ा लिखा कर अधिकारी बनाया। अधिकारी बनने के बाद उसकी पत्नी को चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी से प्यार हो गया। अब उसकी पत्नी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ ही रहती है।

पिछले दिनों वह अपनी पत्नी और बेटी से मिलने के लिए पहुंचा तो चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में उसने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा बताया गया कि मामला पारिवारिक विवाद का है। तहरीर मिली है, जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

up-news-wife-became-an-officer-after-getting-educated-with-husbands-money-cheated

दरअसल, बांदा निवासी एक युवक लखनऊ के एक सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात है। उसने कहा कि 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी पढ़ने की इच्छा जताई तो वह अपनी पत्नी को पढ़ाने लगा। बताया कि पढ़ लिखकर पत्नी सरकारी विभाग में एक ब्लॉक स्तरीय अधिकारी की नौकरी पा गई।

पति का आरोप है की नौकरी मिलने के बाद ब्लॉक पर ही महिला की तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और उसकी पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ी। अब उसकी पत्नी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ ही रहती है। पति द्वारा आरोप लगाया गया कि उसे एक 3 साल की बेटी भी है जिससे वह मिलने नहीं देती है।

सोमवार को वह अपनी बेटी से मिलने के लिए पहुंचा था लेकिन गेट पर पहुंचते ही चतुर्थ कर्मचारी ने उसके साथ मारपीट की। पति का आरोप है कि उसके साथ उसकी मां भी गई थी। मां के साथ भी कर्मचारी द्वारा अभद्रता की गई। फिलहाल मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+