जिम में ऐसा क्या हुआ जो अचानक युवक की हो गयी मौत, परिजनों को नहीं हो रहा विश्वास, जानिए पूरा मामला
Banda News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर होश उड़ जाएंगे। एक नाैजवान घर से जिम गया था। जिम से उसकी मौत की खबर आई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पोल से उल्टा लटक बना रहा था रील
युवक जिम में पोल से उल्टा लटकर एक्सरसाइज कर रहा था। पास खड़ा दोस्त उसका वीडियो बना रहा था।तभी वह अचानक सिर के बल गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी ।

पूरा मामला मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव का है, जहां के रहने वाले वरदानी के 21 वर्षीय बेटे शिवम को रील बनाने का शौक था। वह आज सुबह गांव से एक जिम में गया था। जहां यह घटना हो गयी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक जिम में पोल से उल्टा लटकर रील बना रहा था। सिर के बल गिरने से उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। लेकिन परिजन पोस्टमार्टम के लिए मना कर रहे हैं।
पिता वरदानी ने बताया कि शिवम दो भाइयों में छोटा था. एक बहन है. वरदानी बाहर शहर में मजदूरी करते हैं, जबकि मृतक पानी के पाउच की सप्लाई रिक्शे के माध्यम करता था। जिससे घर का खर्च चलता था।












Click it and Unblock the Notifications