'मैं तुम्हे कोई सुख नहीं दे सकता किसी काम का नहीं', सुहागरात पर बोला पति, पत्नी के उड़े होश और फिर
Banda News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पत्नी ने अपने पति के जीजा पर दुष्कर्म करने की बात भी कही है। कोर्ट के आदेश पर ससुराल के 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बांदा के शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मई 2022 में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। जब मैं शादी करके ससुराल पहुंची तो मुझे सच्चाई का पता चला। विवाह के बाद भी पति मुझसे शारीरिक संबंध नहीं बनाते थे। इसके बाद जब मैंने पति से पूछा तो उन्होंने कहा कि यह शादी मेरे मर्जी के बिना हुई है। मैं किसी लायक नहीं, तुम्हे कोई सुख नहीं दे सकता हूं।

पति की कमजोरी का फायदा उठाकर उसके जीजा ने मुझ पर गंदी नीयत डालनी शुरु की। उसने कहा कि तुम्हारा पति किसी काम का नहीं है तो परेशान मत हो मैं हूं ना। मैं तुम्हे हर सुख दूंगा। इसके साथ ही उसने मुझसे दुुष्कर्म करने की कोशिश की। मेरे विरोध पर मुझे मारा पीटा भी।
जब मैंने इसकी जानकारी घरवालों को दी तो उनके होश उड़ गए। कई बार पंचायत भी हुई लेकिन कुछ नहीं बदला। पति से कहने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इसकी जानकारी मैंने पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। फिर मैंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ और 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
थानाध्यक्ष अनुप दूबे ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। सबूतों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications