'शादी की तैयारी कर रहे थे घर वाले, कार्ड बांटने गई थी लड़की और प्रेमी के साथ..', होश उड़ा देगी पूरी घटना
Banda News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई थी। यहां पूरा घर जिस लड़की की शादी की तैयारी में जुटा था वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। 13 जुलाई को उसकी शादी थी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
लड़की घर से बाजार समान लेने के बहाने निकली थी उसके बाद गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इलाके का रहने वाला लड़का उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सर्विलांस के जरिए युवती को ढूंढने का प्रयास कर रही है। आस पास के सीसी टीवी कैमरे को भी देखा जा रहा है।पुलिस का कहना है कि युवती को जल्द से जल्द ढूंढ कर कोर्ट में पेश किया जाएगा. यह मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र का है।

बजरंग कुंड के कीचड़ में गिरकर एलआईसी एजेंट की मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मढि़यानाका मोहल्ला निवासी शिवमोहन प्रजापति (40) एलआईसी एजेंट थे। बुधवार को दोपहर घर से किसी काम से निकले थे। उनका शव शहर के नुनिया मोहाल स्थित बजरंग कुंड में कीचड़ में पड़ा मिला। भतीजे अनूप कुमार ने बताया कि शिवमोहन शराब के लती थे।












Click it and Unblock the Notifications