UP News: शराब के नशे में युवक ने जिंदा सांप को गाजर की तरह चबाया, अस्पताल में भर्ती, जानें ताज़ा हाल
UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक बेहद अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने शराब के नशे में ऐसी हरकत कर दी जिसे सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाएं। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बन गया है।
घटना बबेरू थाना क्षेत्र के हरदौली गांव की है, जहां 35 वर्षीय अशोक नाम का युवक शराब पीकर घर लौटा। नशे की हालत में उसने अचानक एक जिंदा सांप को पकड़ लिया और उसे दांतों से काटना शुरू कर दिया। यह देखकर घरवालों के होश उड़ गए।

अशोक की मां सिया दुलारी ने जब बेटे को सांप के साथ ऐसा करते देखा, तो वह चीख पड़ीं। उन्होंने तुरंत सांप को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन अशोक मानने को तैयार नहीं हुआ। जबरदस्ती करके सांप को उसके हाथ से छुड़ाया गया।
चबाकर निगल गया था सांप का हिस्सा
परिजनों के मुताबिक अशोक पूरी तरह होश में नहीं था और उसकी हालत बिगड़ रही थी। उन्होंने जब उससे पूछा तो उसने बताया कि वह सांप के दो टुकड़े चबा चुका है। कुछ हिस्सा उसने मुंह से बाहर निकाला, लेकिन कुछ निगल गया।
घबराए परिजन फौरन उसे लेकर बबेरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक ने नशे में काफी मात्रा में सांप का मांस निगल लिया था।
डॉक्टर बोले - खतरे से बाहर है युवक
डॉक्टरों का कहना है कि युवक की हालत अब स्थिर है और वह फिलहाल खतरे से बाहर है। हालांकि, उसके शरीर में ज़हर का कितना असर हुआ है, इसका आकलन निगरानी में किया जा रहा है। इलाज के दौरान वह ठीक से बात भी नहीं कर पा रहा है।
अस्पताल स्टाफ के मुताबिक, अशोक के पेट की सफाई की गई है और आगे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि चूंकि सांप मरणासन्न अवस्था में था और खाना निगलने के बाद देर नहीं हुई, इसलिए विष का असर कम हो गया।
गांव वालों के मुताबिक अशोक अक्सर शराब पीता है, लेकिन इस बार उसने हद पार कर दी। मां का कहना है कि अगर कुछ देर और हो जाती तो बेटे की जान जा सकती थी। उन्होंने प्रशासन से शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications