बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी आया कोरोना वायरस की चपेट में, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया था सैंपल

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी आया कोरोना वायरस की चपेट में, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया था सैंपल

बांदा, अप्रैल 25: बांदा जेल में बंद मऊ सीट से विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक दिन पहले बांदा जेल पहुंचकर मुख्तार अंसारी का सैंपल लिया था। आज उसकी एंटीजेन टेस्ट की रिपोर्ट आई है, जिसमें वह संक्रमित पाया गया है। इससे पहले आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भी सैंपल लिया गया था, जिसमें वह संक्रमित आया था। फिलहाल मुख्तार की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Mukhtar Ansari coronavirus test report positive

Recommended Video

    Mukhtar Ansari हुआ Corona Positive, यूपी की Banda Jail में बंद है बाहूबली | वनइंडिया हिंदी

    इससे पहले 23 अप्रैल को माफिया मुख्तार अंसारी से आजमगढ़ पुलिस को गैंगस्टर कोर्ट ने पूछताछ करने की अनुमति दे दी है। अब पूछताछ के लिए सोमवार को आजमगढ़ से बांदा जेल के लिए पुलिस रवाना होगी। इस टीम में विवेचक प्रशांत श्रीवास्तव के साथ पांच कॉन्‍स्‍टेबल शामिल रहेंगे। बता दें कि तरवां थाना क्षेत्र के ऐराखुर्द गांव में वर्ष 2014 में सड़क निर्माण के दौरान वर्चस्व की लड़ाई में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के समर्थकों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि एक मजदूर घायल हो गया था।

    इस मामले में तरवां थाने में मुख्तार और और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मामले को लेकर मुख्तार और उसके 10 सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी। पुलिस ने मुख्तार को वारंट भी तामिल कराया था। इस मामले में गैंगस्टर कोर्ट ने मुख्तार को गुरुवार को पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से मुख्तार की पेशी वीडियो कांफ्रेसिंग के जर‍िए हुई। सुनवाई करीब बीस मिनट तक चली।

    इस दौरान मुख्‍तार ने कोर्ट से कहा कि योगी सरकार विद्वेश की भावना से काम कर रही है। मुख्तार अंसारी के वकील दारोगा सिंह ने कहा कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्तार ने कहा कि उसे अपने घर पर बात नहीं करने दिया जा रहा है। जेल मैन्युअल के हिसाब से सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, बल्कि उनके साथ क्रूरता का व्यवहार किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+