बांदा: पहले कुल्हाड़ी से साली को काटा फिर रेल से कटकर दे दी खुद की जान

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में रविवार को एक युवक ने अपनी साली की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद खुद ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

man took extreme step after impaled sister in law in banda

साली की हत्या के बाद की आत्महत्या

घटना जनपद के अतर्रा थाना क्षेत्र के महडू के पुरवा की है, जहां नन्हे नाम के युवक ने सूने घर में पहले अपने बड़े भाई की साली मोनू की कुल्हाड़ी से काट कर बेरहमी से हत्या कर दी इसके बाद खुद भी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के नीचे आकर अपनी जान दे दी। परिजनों का कहना है कि मोनू 3-4 साल से यहीं अपने जीजा लल्लू और बहन के साथ राह रही थी। रविवार को जिस समय परिवार के सभी लोग खेत मे धान की कटाई के लिए गए हुए थे, तभी नन्हे ने घटना को अंजाम दिया।

प्रेम प्रसंग का मामला होने की आशंका

घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है, क्योंकि मृतका मोनू और नन्हे दोनों अविवाहित थे। लेकिन, पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से कतरा रही है। फिलहाल, पुलिस ने घटना के बाद दोनों के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+