UP News: दो हिस्सों में बंटी चंबल एक्सप्रेस, ड्राइवर ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, जानिए आगे क्या हुआ?
UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में शनिवार को झांसी-बांदा-प्रयागराज रेल लाइन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बांदा जनपद में रेलवे लाइन पर तेज रफ्तार में चल रही चंबल एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई। रेल के दो हिस्सों में बैठने के बाद उसमें सवार यात्री सहम गए।
हालांकि जानकारी मिलने के बाद ट्रेन के ड्राइवर ने सावधानी बरतते हुए ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। रेलवे के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कपलर टूटने के चलते ट्रेन दो हिस्सों में बटी थी, जिसके चलते करीब एक घंटे तक रेल रूट प्रभावित रहा।

रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार चंबल एक्सप्रेस शनिवार को ग्वालियर से हावड़ा जा रही थी। बताया जा रहा है की ट्रेन बांदा जनपद के खैरार रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ रही थी इसी दौरान ट्रेन में लगी एस-6 और एस-7 बोगी के बीच लगा कपलर टूट गया उसके बाद ट्रेन दो हिस्सों में बट गई।
जानकारी होने के बाद ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। ट्रेन को रोकने के बाद ट्रेन के ड्राइवर द्वारा इसकी सूचना तकनीकी टीम को दी गई। तकनीकी टीम पहुंचने के बाद कपलर को ठीक करने में जुड़ गई। करीब 1 घंटे बाद ट्रेन को ठीक किया गया उसके बाद बांदा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची और कपलर टेस्टिंग के बाद आगे के लिए ट्रेन को रवाना किया गया।
इस बारे में डीआरएम झांसी के प्रो मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि कपलर टूटने के चलते चंबल एक्सप्रेस की दो बोगियां अलग हो गई थी। सूचना के बाद तकनीकी इंजीनियरों द्वारा उसे ठीक किया गया और ट्रेन आगे के लिए रवाना हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में किसी प्रकार की हानि नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications