बांदा: यमुना नदी से आठ और शवों को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किया बरामद, सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

बांदा, 13 अगस्त: 11 अगस्त को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में लोगों से भरी एक नाव यमुना नदी में पटल गई थी। नाव में करीब 30 लोग सवार बताए गए थे। जिनकी तलाश के लिए जिला प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। बांदा जिलाधिकारी अनुराग पटेल की मानें तो अभी तक 11 शव यमुना नदी से बरामद हो चुके हैं। जिनकी पहचान की प्रक्रिया चल ही है। वहीं, 19 लोग अब भी लापता है, जिनकी तलाशी अभियान अभी भी जारी है। हालांकि, डीएम का कहना है कि हमारे पास नाव पर सवार लोगों की सटीक संख्या नहीं है, इसलिए लोगों की संख्या बढ़ सकती है।

Banda: Police recovered eight more bodies from Yamuna river with the help of divers

डीएम अनुराग पटेल ने बताया कि नाव पलटने की इस घटना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से अभी तक 11 शवों को बरामद किया। जो शव बरामद हुए उनकी पहचान की प्रक्रिया चल रही है। बताया कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर इस तलाशी अभियान को चला रही है और आज सुबह एक बार फिर से इस तलाशी अभियान को शुरू किया गया है। तो वहीं, आपको बता दें कि प्रदेश मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मारे गए लोगों के घरवालों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

बता दें कि गुरुवार 11 अगस्त को बांदा जिला के मर्का थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाव यमुना नदी में पलट गई थी। हालांकि, नाव में कितने लोग सवार थे इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकती है। ऐसा अंदेशा है कि नाव में करीब 30 लोग सवार थे। नाव में सवार कुछ लोग तो तैरकर बाहर निकल आए। लेकिन कुछ लोग यमुना नदी में बह गए। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन सभी लोगों को बचाने में जुट गए थे। हालांकि, अभी तक 11 शव फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र से बरामद हुए हैं।

बरामद हुए शवों में से केवल चार शवों की पहचान अभी तक हुई है। बाकी तीन शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। एसडीआरएफ और पुलिस शवों को निकालने में लगी है। एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि शवों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। टीमें खोजबीन में जुटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+