Banda: सऊदी से लौटकर पति ने पत्नी के सामने रखी अजीब शर्त, बात नहीं मानने पर दिया तीन तलाक
banda news: साऊदी से वापस लौटकर पति ने अपनी पत्नी के सामने अजीबो-गरीब शर्त रख दी। पत्नी ने जब पति की शर्त मानने से इंकार किया तो उसने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया।

Banda News: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के सामने बड़ी अजीबो-गरीब शर्त रख दी। दरअसल, पति ने शर्त रखते हुए कहा कि यदि तुम्हें मेरे साथ रहना है, तो मेरे भाई और बहनोई के साथ 'हलाला' करना पड़ेगा। तभी साथ रखूंगा।
पत्नी ने जब पति की इस शर्त को मानने से साफ इंकार किया तो उसने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे धमकी देते हुए कहा कि यदि कहीं शिकायत की तो जान से मार दूंगा। वहीं, अब पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
यह मामला बांदा सिटी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला गायत्रीनगर इलाके की रहने वाली है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका निकाह 22 जुलाई 2015 को पैलानी थाना क्षेत्र के सबादा गांव निवासी एक युवक से हुआ था।
शादी के बाद से ही उसके ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नहीं, उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़ित महिला ने बताया कि निकाह के एक साल बाद उसका पति सऊदी अरब चला गया। पति के साऊदी जाने के बाद उसके ससुरालवालों ने महिला को घर से निकाल दिया।
इसके बाद पीड़ित महिला अपने मायके में आकर रहने लगी। इस बात की शिकायत जब महिला ने अपने पति से की तो उसके पति ने महिला को साथ नहीं रखने की धमकी दी। तलाक देने की बात कही और दूसरी शादी करने की भी बात कह दी। बता दें, पीड़ित महिला करीब चार साल से अपने मायका में रह रही है।
Recommended Video

खबर के मुताबिक, पीड़ित महिला का शौहर जून 2022 को सऊदी से वापस इंडिया लौट आया। इस दौरान पति ने अपनी पत्नी के सामने शर्त रखी कि वह अगर फिर से उसके साथ रहना चाहती है, तो उसे देवर और बहनोई के साथ हलाला करना पड़ेगा। महिला ने पति की बात मानने से इनकार कर दिया।
इस पर उसके पति ने तीन तलाक दे दिया और रिश्ता खत्म होने की बात कही। इतना ही नहीं, उसे धमकाते हुए कहा कि अगर कहीं शिकायत की तो जान से मार दूंगा। वहीं, अब पीड़ित महिला ने एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र से मिलकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है। जिसपर ASP ने तत्काल केस दर्ज के आदेश दिए।
थाना कोतवाली नगर में पीड़िता की तहरीर पर आरोपित पति, उसके भाई, जेठानी, बहनोई के खिलाफ उत्पीड़न, गालीगलौज, धमकी और मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा की धारा में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications